पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्यसभा की सीट पर अग्रवाल समाज से चयन की मांग उठाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा अग्रवाल विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने हरियाणा की राज्यसभा की सीट पर अग्रवाल समाज से चयन कर उन्हें राज्य सभा सदस्य के रूप में भेजने का आग्रह किया। होटल में समाज की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम मनोहरलाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन को पत्र लिखकर अग्रवाल समाज से योग्य व्यक्ति को राज्यसभा में हरियाणा से पार्टी उम्मीदवार बनाकर भेजने का निवेदन करेंगे। गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव भाजपा के साथ रहा है और इसलिए भाजपा को बनियों और व्यापारियों की पार्टी के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए पार्टी की राज्यसभा की एक टिकट अग्रवाल समाज को देने का निवेदन किया है। बैठक में मदनलाल गोयल, पवन तायल, चन्द्रगर्ग, शंकर लाल, संदीप गुप्ता, रमेश चांदी वाले, परस राम, मातूराम, ईश्वर चंद, सुरेश मित्तल, राजेंद्र जिंदल, रामकुमार, अतुल जैन, रवि जैन, नरेश पप्पी, नवीन, योगेश, राकेश, प्रदीप, बोबी, मनोज, मनीष जैन, राहुल जैन, नरेंद्र काकू व अशोक जैन सहित समाज के अनेक लोगों ने बैठक में भाग लिया।

खबरें और भी हैं...