पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रैली से कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चरस के साथ एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला दर्ज किया गया। मादक पदार्थ चरस के साथ आरोपी को गांव डीघल के एरिया से काबू किया। सीआईए प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ चरस होने के संदेह पर नायब तहसीलदार को सूचित किया गया। मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान रामनिवास गांव डीघल के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 157 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी काे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चरस के साथ 1 आरोपी काबू

महम| गांव मुरादपुर टेकना के राजकीय उच्च विद्यालय में कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण के बचाव पर संगोष्ठी हुई। शुभारंभ मुख्याध्यापक व रेडक्राॅस प्रवक्ता कर्मवीर सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव व सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि यह ला इलाज बीमारी है। इसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। इसका इलाज केवल सावधानी व सफाई ही है। संगोष्ठी के बाद इक्को एवं यूथ क्लब की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए गांव में रैली निकाली गई। यूथ क्लब प्रभारी रामचन्द्र आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...