रैली निकाल स्वच्छता व काेराेना वायरस के प्रति जागरूक किया
भराण रोड स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में गुरुवार को दस दिवसीय पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ प्राचार्य दलजीत सिंह सिवाच ने किया। इस अवसर पर एनएसएस कैडेट ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कोरोना वायरस से बचने का संदेश दिया। प्राचार्य दलजीत सिवाच ने विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से संबधित जानकारी दी। वहीं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी प्रेम प्रकाश, प्रवीन बैनिवाल, प्रदीप कुमार व मंजू बाला आदि उपस्थित रहे।
जागरूकता रैली निकालते राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थी।