महिला आयोग की सदस्य को बार-बार वीडियो कॉल की, रोहतक के युवक पर केस
जींद | महिला आयोग की सदस्य के मोबाइल फोन पर बार-बार वीडियो कॉल कर परेशान करने के आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाना पुलिस जींद ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला की सदस्य सुमन बेदी ने दी शिकायत में बताया कि एक विनोद नाम का युवक उसके मोबाइल फोन पर कई माह से वीडियो कॉल कर रहा है। ऐसा करने पर उसको समझाया भी गया था, लेकिन वह बार-बार वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि नरवाना में भी उक्त युवक ने उसका कई बार पीछा किया। जांच अधिकारी एएसआई मोनिका बताया कि युवक रोहतक जिले के गांव मायना निवासी विनोद है।