पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Maham News Haryana News Returning From Gurugram Hisar39s Man Forgot The Fruit Purse He Bought In Meham On The Street The Operator Returned The Address

गुरुग्राम से लौटते हिसार के शख्स ने महम में खरीदे फल पर्स रेहड़ी पर भूला, संचालक ने पता ढूंढ लौटाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी स्टैंड पर फल की रेहड़ी लगाने वाले चांदराम ने पैसों से भरा पर्स वापस करके ईमानदारी का परिचय दिया। पर्स में चार हजार रुपए तथा डेबिट कार्ड व अन्य कागजात थे। उनको पर्स रेहड़ी पर मिला था। रविवार सुबह चांदराम ने नगरपालिका के उपप्रधान शैंकी गिरधर को इस बारे सूचना दी। उपप्रधान ने बताया कि उसने पर्स को खंगाला तो उसमें एक बैंक अधिकारी का विजिटिंग कार्ड मिला। जिस पर मोबाइल नंबर अंकित था इसके अलावा एक डेबिट कार्ड मिला। बैंक अधिकारी से संपर्क किया गया तो बैंक अधिकारी ने डेबिट कार्ड धारक का मोबाइल उपलब्ध करवाया। मोबाइल पर जिला हिसार के भाटोल-खरकड़ा निवासी राजमल से संपर्क हुआ, युवक ने बताया कि वह गुरुग्राम ने नौकरी करता है। वह बस में आता जाता है। महम के बाजार से उसने कई जगह सामान खरीदा था। उसने घर जाकर देखा तो पर्स गायब मिला। युवक को बुलाकर उपप्रधान शैंकी गिरधर की मौजूदगी में रुपए से भरा पर्स सौंपा गया।

ऐसी ईमानदारी सभी दिखाएं

राजकमल को पर्स लौटाते चांदराम व शैंकी गिरधर।
खबरें और भी हैं...