पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटियों की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर अपने बेटों को संस्कार दें : स्वामी आर्यवेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली में चल रहे 13वें बेटी बचाओ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के 10वें दिन गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र से आए आर्यजनों ने आहुति डाली। साथ ही गो-हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, अश्लीलता व धार्मिक अंधविश्वास के विरुद्ध संकल्प लिया। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आज समाज में बेटियां यदि सुरक्षित नहीं दिखाई दे रही तो इसके पीछे विकृत मानसिकता मुख्य कारण है। संस्कारों से वंचित होना ही सारी समस्याओं की वजह है। ऐसे में सभी परिवारों को अपने बेटों को प्राथमिकता के आधार पर संस्कारित करने की जरूरत है। यदि बेटे संस्कारित हुए तो बेटियां भी सुरक्षित हो जाएंगी।

स्वामी इंद्रवेश का 83वां जन्मदिवस आज : सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा के प्रधान दीक्षेंद्र आर्य ने बताया कि 13 मार्च को सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के संस्थापक स्वामी इंद्रवेश का 83वां जन्मदिवस मनाया जाएगा। उन्हीं की प्रेरणा से 3 आर्यजन संन्यास की दीक्षा लेंगे।

जीवन अच्छा बनाने को ईश्वर भक्ति करें: वैदिक विद्वान डॉ. ब्रह्मदेव वेदालंकार ने कहा कि यदि आप अपने जीवन को अच्छा बनाना चाहते हैं तो ईश्वर भक्ति किया करो। मास्टर अजित सिंह, सतपाल मधुर, दया आर्या तथा ग्रामीण महिलाओं ने भजन सुनाए। पूनम आर्या, प्रवेश आर्या, स्वामी ब्रह्मानंद, स्वामी सोमानंद, विवेकानंद शास्त्री, मनीषा भारती, विक्रम शास्त्री, सत्यव्रत आचार्य आदि मौजूद रहे।

स्वामी इंद्रवेश आश्रम टिटौली में चल रहे बेटी बचाअाे महायज्ञ में आहुतियां डालते संन्यासी व आर्यजन।
खबरें और भी हैं...