रोडवेज वर्कशाप मैनेजर राजसिंह सेवानिवृत
राेहतक| हरियाणा राेडवेज विभाग से वर्क्स मैनेजर राजसिंह अहलावत की सेवानिवृति के बाद वर्कशॉप कर्मचारियों की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समारोह में राजसिंह अहलावत के कार्यकाल की यादों को कर्मचारियों ने आपस में साझा किया और उन्हें स्मृति चिह्न व उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर फोरमैन सुरेंद्र सिवाच, रमेश देशवाल, संजीत, नरेश राठी, नरेंद्र, सतप्रकाश समेत करीब 50 अन्य वर्कशॉप के कर्मचारी मौजूद रहे।