पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Rule 134a Complaint To Education Minister For Showing Less Than The Seats Of School Operators

नियम 134 ए : स्कूल संचालकों की अाेर से कम सीटें दिखाने पर शिक्षा मंत्री से शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन संगठन के अध्यक्ष व एडवोकेट सत्यवीर सिंह हुड्‌डा ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर निजी स्कूलों की अाेर से नियम 134 के तहत कम सीटें दिखाने की शिकायत की है। पत्र के जरिए उन्होंने शिक्षा मंत्री काे अवगत कराया है कि वर्ष 2020-21 में दाखिले के लिए प्राइवेट स्कूल के संचालकों ने क्लासवार सीटें कम दिखाई हैं। हर कक्षा में निर्धारित सीट के अनुसार 10 फीसदी आरक्षित सीट पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश का अधिकार है। लेकिन बीईओ, डीईओ व डीईईओ की ओर से स्कूलों में जाकर कोई जांच पड़ताल नहीं की गई। स्कूल संचालकों ने जो रिक्त सीट दिखाई, उसी पर सहमति दे दी गई। जो कि सरासर गलत है। संगठन की ओर से मांग की गई है कि इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री संज्ञान लेते हुए सख्त आदेश जारी करें ताकि आर्थिक रूप से कमजोर घरानों के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार मिल सके।
खबरें और भी हैं...