पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने पर सफाई कर्मचारी कल करेंगे आंदोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारी मांगों को पूरा कराने के लिए 15 मार्च को प्रदेश के पंचायत मंत्री दुष्यंत चौटाला के उचाना स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को मानसरोवर पार्क में हुई ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू की जिलास्तरीय बैठक में लिया। अध्यक्षता जिला संयोजक प्रकाश चन्द्र ने की। बाद में डीडीपीओ को मांगपत्र सौंपा गया। कर्मचारियों ने बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन करने का फैसला किया है।

जिला संयोजक प्रकाश चन्द्र ने आरोप लगाया कि सरकार सभी जायज मांगों को लागू करने की बजाय कर्मचारियों का शोषण करने पर उतारू है। इस उदासीन रवैये के कारण ग्रामीण व शहरी सफाई कर्मचारियों के बीच भेदभाव हो रहा है। इससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में रोष है। बैठक में संदीप लाढौत, संजय रुड़की, बिरेन्द्र, संजय रिटौली, गीता, शीला बालंद, महेन्द्र सामाण, राकेश लाखनमाजरा, विनोद सांपला व हरकेश चुलियाना आदि सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

मांगों के समर्थन में बैठक करती ग्रामीण सफाई कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...