- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News Haryana News Sanghi Sarpanch And Erstwhile Village Secretary Suspended For Disturbances In The Bidding Of The Pond
तालाब की बोली में गड़बड़ी पर सांघी के सरपंच व तत्कालीन ग्राम सचिव निलंबित
गांव सांघी में तालाब की बोली कराने के मामले में डीसी आरएस वर्मा ने सांघी के सरपंच सतीश कुमार और ग्राम पंचायत के तत्कालीन ग्राम सचिव सुंदर को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एडीसी को सौंपी गई। डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़ ने बताया कि गांव सांघी के संजीत ने शिकायत दी थी कि गोरे वाले तालाब की बोली के लिए गांव के लोगों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी ने तालाब को बोली पर दे दिया है। सरपंच की ओर से कमेटी पर किसी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया गया। सरपंच की ओर से भी मामले को लेकर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में कोई मामला नहीं लाया गया। डीसी आरएस वर्मा ने जांच के बाद सरपंच व तत्कालीन ग्राम सचिव को निलिंबत करने के निर्देश दिए।