पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शांतमई चौक पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार बैंक कर्मी की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | शांतमई चौक के पास शनिवार रात करीब 9 बजे कार की टक्कर से स्कूटी सवार भिवानी रोड निवासी अनिल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है। थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस के अनुसार भिवानी रोड निवासी 38 वर्षीय अनिल कुमार अशोका चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी करता था। शनिवार रात को वह बैंक से घर जा रहा था। रास्ते में उनकी स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया जहां अनिल की मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...