आर्य नगर चौक पर स्कूटी सवारों ने छीना मोबाइल
रोहतक| आर्य नगर चौक पर गुरुवार रात को स्कूटी सवार दो युवक घनीपुरा निवासी मुकेश गर्ग का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। थाना आर्यनगर पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घनीपुरा निवासी मुकेश गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफेद रंग की स्कूटी सवार दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। मुकेश गर्ग ने शोर मचाकर आसपास के लोगों की सहायता से उनका पीछा किया, लेकिन वे उनको पकड़ने में सफल नहीं हो पाए। थाना आर्यनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।