होली पर्व पर शोरी क्लॉथ मार्केट रहेगी बंद
रोहतक | शोरी क्लॉथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईश पुनियानी ने बताया कि मंगलवार 10 मार्च को मार्केट पूर्ण रूप से बंद रहेगी। प्रधान गुलशन ईश पुनियानी ने चंदन, अबीर और गुलाल का तिलक लगाकर होली मनाने की अपील की और जल की बर्बादी रोकने का संदेश भी दिया। व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने कहा कि रासयनिक रंगों का प्रयोग न करके प्राकृतिक रंगों से होली का पर्व मनाना चाहिए। किसी भी पशु पर रंग न फेंके ताकि किसी के शरीर पर इनका दुष्प्रभाव न हो।