पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री नारायणी सेना ट्रस्ट स्कूलों में पढ़ाएगा भगवत गीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों की शुक्रवार को बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सोमबीर शर्मा ने की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के सभी स्कूलों में भगवत गीता सब्जेक्ट बेसिक रूप से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर बच्चों के आत्मिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए भगवत गीता एक पाठ्य के रूप में बच्चों को पढ़ाई जाए। अध्यक्ष सोमबीर शर्मा ने कहा कि भगवत गीता भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है, जैसे हम शुरुआती कक्षाओं में एबीसीडी पढ़ते है वैसे ही वास्तविक जीवन के लिए भी हर बच्चे को जीवन की एबीसीडी का ज्ञान होना आवश्यक है। ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव मनदीप राठी ने बताया कि जल्दी ही जिले के सभी स्कूलों में भगवद गीता का एक सब्जेक्ट शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...