पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Solved Four Code Question Papers Found With Female Supervisor In Sundana Village Relieved From Duty

सुंडाना गांव में महिला सुपरवाइजर के पास मिले हल किए चार कोड के प्रश्नपत्र, ड्यूटी से किया रिलीव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा के दौरान 11 फ्लाइंग टीमों ने अलग-अलग केंद्रों पर छापेमारी करते हुए सात परीक्षार्थियों के पास नकल सामग्री पकड़ी और केस बनाए। वहीं सुंडाना गांव में केंद्र पर महिला सुपरवाइजर के पास फिजिकल एजुकेशन के चारों कोड के प्रश्नपत्र हल मिलने पर चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग-2 टीम ने तुरंत कार्रवाई की और महिला सुपरवाइजर को रिलीव कर दिया। फ्लाइंग टीम के सदस्यों ने रोहतक डिविजन के अलावा सांपला और महम में बने परीक्षा केंद्रों में भी दौरा किया। हालांकि, फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होने के कारण केंद्रों पर कम ही परीक्षार्थी नजर आए। किसी केंद्र पर 25 परीक्षार्थी थे तो किसी पर 15। शहर के केंद्रों पर परीक्षार्थी कम होने से बाहरी हस्तक्षेप भी कम दिखा। गांधी कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा नहीं थी और बाकी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई।

पिलाना व सुंडाना में परीक्षा सेंटर पर नकल पकड़ी


चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग-2 के प्रभारी डॉ. रोहतास कौशिक के निर्देशन में टीम ने पिलाना और कलानौर ब्लॉक के सुंडाना गांव के सरकारी स्कूल में बने केंद्र पर दौरा कर नकल पकड़ी और महिला सुपरवाइजर को रिलीव किया। इस टीम में डॉ. कौशिक के साथ स्वर्णलता, संतोष कुमार भी थी। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा होने के कारण ज्यादातर केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने समय से पहले ही पेपर दे दिया।

खबरें और भी हैं...