कलयुग में श्रीराम नाम जप से मिटेंगे दुख
स्वामी राघव देव महाराज ने कहा कि कलयुग में श्रीराम का नाम जप परम मंगलकारी और कल्याणकारी है। इसके नियमित अभ्यास और साधना से सभी प्रकार के भौतिक कष्टों से जहां छुटकारा मिलता है। वहीं, जीव को अध्यात्मिक सुख और लक्ष्य की उपलब्धि सहज होने लगती है। वे झंग कॉलाेनी स्थित श्रीराम नाम कुटिया धाम में शनिवार को आयोजित सत्संग कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रभु राम लीला धाम हैं। उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र के आदर्श प्रस्तुत किए हैं। जिन पर अमल करते हुए आज का व्यक्ति अपना पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व निभाते हुए आत्म कल्याण कर सकता है। इसके लिए संतों के सानिध्य में जाना होगा। ताकि सत्संग के माध्यम से भगवान राम की चरित्रगत विशेषताओं से परिचित होते हुए उसको अपने अपने जीवन में उपयोगी बनाया जा सके।
नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाएं
स्वामी राघव देव महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर पूरा ध्यान दें। क्योंकि अाज भौतिकता की चकाचौंध में युवा पीढ़ी अपनी वैदिक संस्कृति से कोसों दूर होती जा रही है। यह भविष्य के लिए सुखद नहीं हैं। इस अवसर पर उपस्थित साध संगत ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति का आनंद उठाया।
श्रीराम नाम कुटिया धाम झंग कॉलोनी में सत्संग कार्यक्रम
श्रीराम कुटिया धाम झंग कॉलोनी में सत्संग कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।