ढाई साल से फरार टटलूबाज बदमाश साजिद गिरफ्तार
को मामला दर्ज कर लिया। वारदात के बाद लंबे समय से फरार चल रहे इन 7 बदमाशों को कोर्ट ने 3 जुलाई 2018 को पीओ घोषित किया था।
नूंह | ओएलएक्स के जरिए टटलू काटने मामले में करीब डेढ़ साल से पीओ चल रहा एक बदमाश शनिवार को नूंह सदर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साजिद ने करीब ढाई वर्ष पहले अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
ओएलएक्स पर स्विफ्ट कार का झूठा विज्ञापन दिखाकर सात बदमाशों ने 8 सितंबर 2017 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले स्वामी विजय कुमार को नूंह-होडल रोड स्थित उजीना पेप्सी प्लांट समीप बुलाकर हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपए सहित अन्य सामान लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर 22 नवंबर 2017 को मामला दर्ज कर लिया। वारदात के बाद लंबे समय से फरार चल रहे इन 7 बदमाशों को कोर्ट ने 3 जुलाई 2018 को पीओ घोषित किया था।