बसंत ऋतु का फूलों की बारिश से किया स्वागत
भाविप भगत सिंह शाखा की मीटिंग
सिटी रिपोर्टर} पहले अंताक्षरी खेली, फिर एक-दूसरे पर फूलों की बारिश कर बसंत ऋत का वेलकम किया। मस्ती के रंग में खूब रंगी नजर आई भारत विकास भगत सिंह शाखा की मेंबर्स। मौका रहा भाविप भगत सिंह शाखा की मंथली मीटिंग का। शनिवार को जनता कॉलोनी स्थित जीवन राम बशेशर लाल पब्लिक स्कूल में मीटिंग की गई। मीटिंग में शाखा की महिला संयोजिका बृजबाला गुप्ता और जिला महिला संयोजिका आशा जैन ने काेरोना वायरस से बचाव के लिए महिलाओं को टिप्स दिए। इसके बाद शाखा की सदस्यों में सामान्य ज्ञान को जांचने के लिए सवाल-जवाब का दौर चला। इस मीटिंग को यादगार बनाने के लिए रश्मि गुप्ता और साक्षी ने राजस्थानी अंब्रेला, फूलों से डेकोरेशन भी की। इस अवसर पर कुसुम मित्तल, अनीता, रश्मि गुप्ता, कोमल, वंदना जैन, सरिता, मीरा बंसल, बीनू कंसल, रेणु मित्तल, शशि गोयल, सुनीता सिंघल, शिखा गुप्ता, कविता बंसल, दीप्ति गोयल, मीनू गोयल, कविता गुप्ता, साक्षी, रजनी, बबीता, मोनिका गर्ग, पूनम जैन, सुमन बंसल, निधि गुप्ता, सुमन मित्तल मौजूद रहीं।