एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम 14 से
रोहतक| एमडीयू के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय से संचालित यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट फॉर डिफेंस सर्विसेज 14 से 31 मार्च तक साफ्ट स्किल्ज एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन करेगा। निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने बताया कि इस प्रोग्राम में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 13 मार्च तक प्रवेश ले सकते हैं। एडमिशन फार्म स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर स्थित यूथ सेंटर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।