नौजवान सभा का राज्य सम्मेलन आज से
भारत की जनवादी नौजवान सभा के 14वां राज्य सम्मेलन को 14-15 मार्च को होगा। इसमें जेएनयू की छात्र संघ अध्यक्ष आइसी घोष संबोधित करेगी। सम्मेलन का खुला अधिवेशन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सुखपुरा चौक स्थित राज्य कार्यालय में संपन्न होगा। जनवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अभय मुखर्जी भी इसे संबोधित करेंगी। सुबह 10:30 बजे दिल्ली बाईपास से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता उन्हें सुखपुरा चौक तक लेकर आएंगे। यह जानकारी राज्य सचिव संदीप सिंह ने दी।