राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन सोनीपत में 5 को
रोहतक | व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 5 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे महाराजा अग्रसेन भवन सोनीपत में होगा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपप्रधान राहुल जैन ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग होंगे। सम्मेलन में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने, टैक्सों में सरलीकरण करना, प्रदेश से मार्केट फीस समाप्त कराने, इंस्पेक्टर राज खत्म करने आदि मुद्दों पर विचार किया जाएगा।