जॉन वेस्ले स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी।
भास्कर न्यूज | रोहतक
गोहाना रोड स्थित जॉन वेस्ले कान्वेंट में गुरुवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा मॉन्ट-1 व 2 तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पंजाबी, राजस्थानी व पश्चिम संस्कृति की विभिन्न वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें प्रथम स्थान पर ओजस्वी, नव्या, वेरोनिका, यशिका, माहिरा, भावनी व जानवी रही। वहीं दूसरे स्थान पर भूदेव, लाविश, अर्जून, काव्या व ख्वाहिश रही। विद्यालय प्राचार्या ममता मलिक ने विजेता बच्चों को बधाई दी। इन्होंने कहा कि बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर उपप्राचार्या मशेंका, सीमा दुआ, अंजली, सुभद्रा, अनिता, महता और मेघा आदि मौजूद रहीं।