पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुनील व मीनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित 13वीं औद्योगिक श्रमिक खेलकूद दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार काे समापन हो गया। मेयर मनमोहन गोयल ने बतौर मुख्यातिथि ध्वज उतार कर विधिवत प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। समापन कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रमेश बल्हारा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। अध्यक्षता उप श्रम आयुक्त परमजीत ढुल ने की। इस मौके पर मेयर मनमोहन गोयल ने रस्साकशी के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग के सुनील कुमार व महिला वर्ग की मीनाक्षी को प्रशस्ति पत्र व 11 हजार की नकद इनामी राशि भेंट की। इस अवसर पर श्रम कल्याण अधिकारी विकास हुड्डा, सहायक लेबर आयुक्त विश्वप्रीत हुड्डा, श्रम बोर्ड के सदस्य भूषण चुघ, प्रिंसिपल रेणु खत्री, संदीप सहरावत, एडवोकेट वजीर खोखर आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...