टीचर का हत्याराेपी पति गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर लिया
रोहतक | प्रीत विहार कॉलोनी में 36 वर्षीय टीचर पूनम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक का किसी बात को लेकर अपनी प|ी के साथ झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार पूनम प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। उसका पति नशे का आदि है। 8 मार्च को गुरुग्राम के पटौदी निवासी प्रमोद मुदगल ने थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बहन रीतू व पूनम की एक ही घर में शादी हुई है। पूनम की शादी 2002 में प्रीत विहार के दीपक के साथ हुई थी। पूनम के पास 12 साल का लड़का है। आरोप है कि दीपक व सास इन्द्रा देवी पूनम के साथ अक्सर मारपीट करते थे। 8 मार्च को दोनों ने मिलकर बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।