पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महम माइनर में मिला मजदूर का शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुराना खंड कार्यालय के पास बुधवार सुबह महम माइनर में प्रवासी मजदूर का शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने माइनर से शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर एकत्रित लोगों से शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी जेठा हेमराम पुत्र पांडू के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। जांच अधिकारी हरभज सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। जांच में सामने आया कि युवक शराब का आदि था। अधिक शराब पीने के कारण वह माइनर में गिर गया। जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। महम माइनर पर पर मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...