महम में देवी मंदिर के पास गंदगी से श्रद्धालु परेशान
_photocaption_महम | कस्बे के नए बस स्टैंड के सामने मनसा देवी मंदिर के पासपास गंदगी फैली है। यहां जमा गंदा पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है। इस कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के पुजारी शिवकुमार ने बताया कि इस संबंध में नपा को अवगत कराया, लेकिन समस्या को जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन ही मिला। वेदप्रकाश, अजय सिंगला, यशपाल रल्हन, मुकेश गर्ग, राधेश्याम कश्यप सचिन गोयल आदि श्रद्धालु ने बताया कि 25 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मंदिर में महिलाएं व बच्चे पूजा करने के लिए आते हैं। ऐसे में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए नवरात्रों से पहले नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान दे व्यवस्था दुरुस्त करें। इधर, नगर पालिका के प्रधान फते सिंह ने बताया कि इस स्थान पर करोड़ों की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए टेंडर पास हो चुके हैं। जल्द ही सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कराकर इस समस्या का स्थाई समाधान करा दिया जाएगा ।
*photocaption*