- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News Haryana News The Mastermind Of The Gang Who Carried Out The Robbery At The Petrol Pump Was Controlled
पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड काबू
पुलिस ने लूट गिरोह के मुख्यारोपी कबूलपुर के हरजेंद्र उर्फ सोनू को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हरजेंद्र उर्फ सोनू 12वीं कक्षा पास है और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी पेट्रोल-पंप पर की गई सभी वारदात में आरोपी शामिल रहा है। आरोपी ने ही पेट्रोल-पंप लूटने की योजना बनाई थी।
आरोपियों ने लूट की 8 वारदात का खुलासा किया था
सीआईए टू इंचार्ज आजाद नैन की टीम ने पुलिस टीम को लूटने के प्रयास के मामले में कसरैंटी के साहिल, करनाल के सीदपुर के मनदीप उर्फ दीप और नीलोखेड़ी के नितिन उर्फ गिन्नी को आईएमटी से गिरफ्तार किया था। युवकों से लूट की वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की 8 वारदातों का खुलासा किया था।