पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हवाई फायर कर पंजाब के दो भाईयों से कार छीन ले गए बदमाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरावड़ पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर कार सवार बदमाशों ने पंजाब बरनाला जिले के तपा मंडी के रोहित पर हवाई फायर कर गाड़ी लूट ली। रोहित ने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी थी। पुलिस को दी शिकायत में तपा मंडी के रोहित ने बताया कि उसका दोस्त इकबाल सिंह कनाडा रहता है। 9 मार्च को वो भारत आया था। रोहित के अनुसार 9 मार्च को वो अपने भाई मनींद्र के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से इकबाल सिंह को लेने जा रहा था। रास्ते में वे खरावड़ पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर गाड़ी रोक लघुशंका करने लगे। इसी वक्त एक गाड़ी उनकी कार के सामने आकर रूकी। रोहित का दावा है कि बदमाशों ने उन पर हवाई फायर करके उनसे कार की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश उनकी कार लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद दोनों भाई कुछ ही दूरी पर स्थित एक ढाबे पर गए। ढाबा संचालक के फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर फोन किया। सूचना मिलने के बाद थाना खरावड़ चौकी पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने रोहित और मनिंद्र के बयान दर्ज कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...