पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरु घर के दर्शन कर संगत ने किया पाठगतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाखनमाजरा गांव में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में 70वां सालाना होला मोहल्ला पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दूर दूर से हजारों श्रद्धालु लाखनमाजरा पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने लंगर छका और शब्द कीर्तन सुना। पंच प्यारों की छत्र छाया में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गतका पार्टी ने अनेक करतब दिखाए। वहीं श्रद्धालुओं ने गुरु घर के दर्शन किए अाैर पाठ किया।

साल में होली के दिन गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखनमाजरा में होला मोहल्ला का पर्व मनाया जाता है। इसमें आसपास के इलाके सहित दूर दराज से श्रद्धालु यहां मत्था टेकने के लिए आते हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार अतर सिंह, बंगला साहिब गुरुद्वारा रोहतक के प्रबंधक सरदार अवतार सिंह डोली, सरदार प्रीतम सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि सहित हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

गांव में एक भी सिक्ख नहीं

गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार अतर सिंह ने बताया कि यह 9वीं पातशाही है। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर सिंह अमृतसर से दिल्ली जाते समय 13 दिन 10 घंटे के लिए यहां रुके थे। उसी स्थान पर यह पवित्र गुरुद्वारा बनाया गया है। खास बात यह है कि लाखनमाजरा गांव में एक भी सिक्ख परिवार नहीं होने के बावजूद पूरा गांव पूरी श्रद्धा रखता है और होला मोहल्ला पर्व पर पूरा गांव इस पर्व को मनाता है। गांव वासी हमेशा मत्था टेकने के लिए गुरुद्वारा में आते हैं।

लाखनमाजरा में गतका पार्टी करतब दिखाते हुए।
खबरें और भी हैं...