पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News The Shuttering Of The Elevated Road Under Construction Fell On The Shops Of Kucha Berry Road Shed Goods Broken

निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड की शटरिंग कच्चा बेरी रोड की दुकानों पर गिरी, शेड-सामान टूटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कच्चा बेरी रोड पर निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड के सेकंड फेज के डेक स्लैब की शटरिंग खोलते समय नीचे गिर गई। हादसा बुधवार-गुरुवार की रात हुआ। शटरिंग गिरने से मार्केट की 8 दुकानों के शेड व अन्य सामान टूट गए। गुरुवार की सुबह जब दुकानदारों को घटना का पता चला तो वो कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों से मिले। दुकानदारों ने उन्हें दुकानों के शेड टूटने व अन्य नुकसान का मुआवजा देने अथवा शेड बनवाकर देने की मांग की। लेकिन दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति नहीं बनी। दोनों पक्ष में काफी तकरार हुई। कंस्ट्रक्शन कंपनी के अनुसार दुकानदारों के शेड अतिक्रमण कर तय जगह से आगे तक थे।

इस वजह से वो शटरिंग गिरने की जद में आए। हालांकि बाद में दुकानदारों ने बैठक कर 13 मार्च तक अपनी मांग नहीं माने जाने पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया है। जिन दुकानों के शेड टूटे हैं। वे दुकानें गुरुवार को दिनभर बंद रही। दुकानदारों ने बताया कि दुकान के सामने मलबा पड़े रहने और शेड टूटने की वजह से दुकान खोलने में अड़चन थी। शाम को साढ़े 5 बजे दुकानें खुल पाईं। लेकिन बाजार में बारिश व सीवर ओवरफ्लो होने से बने कीचड़ से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंचे।

दुकानदार- मुआवजा व नया शेड बनाकर दें, नहीं तो कंपनी पर कराएंगे एफआईआर

नुकसान की भरपाई पर ठनी

विभाग- गलत ढंग से बनाए हाेंगे शेड तो संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेंगे

शेड गलत लगे हैं तो करेंगे कंप्लेंट

कच्चाबेरी रोड मार्केट में दुकानों के अागे गलत ढंग से शेड लगाए गए हैं। वैसे चंडीगढ़ मुख्यालय आया हुआ हूं। लौटकर मौका देखूंगा। यदि शेड गलत लगाए गए हैं तो इसके बारे में संबंधित विभाग को लिखा जाएगा।
-राहुल चहल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।

दिल्ली रोड की तरफ की दुकानों पर गिरी शटरिंग, दोपहर तक नहीं हटा मलबा : बुधवार-गुरुवार की रात कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम ने दिल्ली रोड साइड से कच्चा बेरी रोड पर क्रैश बैरियर की शटरिंग खोली। तभी बांई तरफ की शटरिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर साथ की दुकानों के अागे जा गिरा। इसकी जद में आने से 8 दुकानों के आगे लगा शेड टूट गया। दुकानदार आशु चुघ, राकेश जुनेजा, अनिल सचदेवा, अशोक जुनेजा, पंकज ईश्पुनियानी, मनोहर लाल मेहता, रमेश गोयल व अजय तनेजा की दुकान का शेड टूटा है। इन दुकानदारों ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने नुकसान की भरपाई से मना कर दिया।

पार्षद सहगल के घर पहुंचे प्रभावित दुकानदार, आज लेंगे केस दर्ज कराने पर फैसला

इसके बाद सभी दुकानदार पार्षद राजकमल सहगल के घर पहुंचे। उन्होंने फोन पर पार्षद से बात करते हुए मदद की गुहार की। बाद में दुकानदारों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। हालांकि दुकानदारों ने यह भी बताया कि गुरुवार की शाम को ठेकेदार की अोर से शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक की मोहलत मांगी गई है।

कच्चा बेरी राेड पर फैला कीचड़।

कच्चा बेरी राेड पर निर्माणाधीन एलीवेटेड राेड की शटरिंग गिरने से टूटा पड़ा दुकानों का सामान व बिखरा पड़ा शटरिंग का सामान।
खबरें और भी हैं...