- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Sampla News Haryana News The Thieves Broke Into The Gandhara Gas Agency Took Away Cctv Cameras And Dvrs Along With The Goods
गांधरा गैस एजेंसी में ताला तोड़ घुसे चोर, सामान समेत सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी उठा ले गए
गांव गांधरा स्थित एलपीजी गैस एजेंसी का ताला तोड़ चोर डीवीआर, सप्लाई, बॉक्स, 4 कैमरे, 3 फॉयर सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। चोरी का पता गुरुवार सुबह चला जब एजेंसी मालिक दिल्ली निवासी विकास डबास एजेंसी पर पहुंचे। चोरी की शिकायत पुलिस को दी। सांपला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास ने बताया कि करीब 3 साल सेे उन्होंने गांव गांधरा में गैस एजेंसी कर रखी है। बुधवार शाम को वह अपनी एजेंसी को बंद करके घर गए थे। जब गुरुवार सुबह वापस एजेंसी पहुंचे तो उसका ताला टूटा हुआ था और उसमे रखा सामान नदारद मिला।