खेत में बने कमरों का ताला तोड़ सामान ले गए चोर
सांपला| बेरी मार्ग पर खेत में बने कमरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर रात को हजारों रुपए का सामान चोरी करके ले गए। चोरी का पता सुबह लगा जब खेत मालिक खेत में पहुंचा। वार्ड 15 निवासी संदीप कुमार का कहना था कि उसने बेरी मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के साथ लगते खेत में कमरे बना रखे हैं। गुरुवार सुबह दो कमरों के ताले टूटे हुए थे तथा एक कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था। चोर दो गैस सिलेंडर, मशीन व फर्नीचर आदि चुरा ले गए।