पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तलाकशुदा बेटे की दोबारा शादी कराने के झांसे में फंस महिला ने गंवाए 35 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तलाकशुदा बेटे का रिश्ता कराने का झांसा देकर एक महिला पर 35 हजार रुपए ठगी करने का आरोप लगा है। आरोपी महिला बहादुरगढ़ के जटवाड़ा मोहल्ला की रहने वाली सुनीता पर है। आर्य नगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को शहर के आदर्श नगर की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके बेटे सचिन का भी तलाक हो चुका है। पीड़िता के अनुसार वो अपने बेटे की दूसरी शादी कराना चाहती है। इसी को लेकर उसने कुछ लोगों से संपर्क किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात बहादुरगढ़ की सुनीता से हुई। पीड़िता का कहना है कि सुनीता ने उसे बताया था कि वो सोशल वर्क से जुड़ी है। गरीब परिवारों की बेटियों की मदद करने के लिए वो लोगों से चंदा एकत्रित करती है और उन परिवारों की मदद करती है। इसके बाद सुनीता ने उसे इस्माइला गांव के एक गरीब परिवार के बारे में बताया। पीड़िता के अनुसार सुनीता ने उसे बताया कि इस्माइला के परिवार की एक लड़की तलाकशुदा है। ऐसे में वो उसका रिश्ता उसके बेटे के साथ करा देगी।

डी पार्क पर लड़की दिखाने के लिए बुलाया, खुद आई नहीं

पीड़िता ने बताया कि सुनीता ने उससे कहा कि वो लड़की को डी पार्क पर बुला लेगी। उसके परिवार के लोग उसे देख लें। लेकिन इससे पहले वो लड़की को कुछ खरीदारी कराएगी। इसकी एवज में सुनीता ने उनसे 35 हजार रुपए ले लिए। पीड़िता के अनुसार इसके बाद सुनीता डी पार्क पर नहीं पहुंची। थाना आर्यनगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू
कर दी है।

खबरें और भी हैं...