पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मी 15 को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर देंगे धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक| स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक रविवार को आनंद शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक को सीटू के राज्य महासचिव जय भगवान, उपाध्यक्ष बलबीर दहिया व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश उप महासचिव सबिता मलिक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मांगाें को लेकर एक मार्च को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने मंत्री के यहां प्रदर्शन किया था। मुख्य मांगें विभाग में कार्यरत सिक्योरिटी कर्मचारियों की सेवाएं खत्म करने का निर्णय वापस लेने, विभाग की तमाम कैटेगरी के ठेका कर्मचारियों की सेवाएं जारी रहे बेशक ठेकेदार बदल जाए, न्यूनतम वेतन कम से कम 24 हजार हो। मंत्री ने आश्वस्त किया कि वो मांगों पर विचार करेंगे। मीटिंग में फैसला लिया गया कि 15 मार्च को दोबारा उनके आवास पर धरना दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...