पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Thieves Took Cash And Jewelery From The House Of The Widow Who Had Taken Medicine In The Seat

आसन में दवा लेकर मायके गई विधवा के घर से नगदी और ज्वेलरी ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांपला | गांव आसन निवासी विधवा रामरती के घर पर लगे ताले को तोड़ चोर हजारों रुपए की नगदी सहित सोना, चांदी की ज्वेलरी चोरी करके ले गए। चोरी का पता उस वक्त चला जब महिला अपने मायके मदीना से वापस आसन पहुंची। घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी करीब 15 हजार रुपए की नगदी सहित सोने की अंगूठी, कानों के टॉप्स, चांदी की 3 अंगूठी, एक जोड़ी पॉजेब, एक हथफुल, गले का सेट, कानों के बाले, मंगल सूत्र, 4 चूड़ी, पंडल सहित अन्य समान नदारद मिला। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। रामरती ने बताया कि करीब 7 साल पहले उसके पति रमेश की मौत हो गई थी। उसका बेटा रोहतक रहता है जबकि वह गांव में अकेले रहती है। लकवे की बीमारी होने के कारण 5 मार्च को रोहतक दवा लेने गई थी। वहां से सीधा अपने मायके मदीना चली गई। मदीना से 12 मार्च जब वह अपने गांव आसन घर पर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। और उसमे रखी नगदी सहित अन्य सामान गायब मिला।
खबरें और भी हैं...