पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Thieves Walked Into The Hotel Owner39s House In Durga Colony In The Afternoon And Took Away Cash Ornaments

दुर्गा कॉलोनी में होटल मालिक के घर में दोपहर को घुसे चोर ले गए नकदी-गहने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुर्गा कॉलोनी में चोर शनिवार दोपहर को होटल मालिक के मकान से सोने चांदी के गहने और 20 हजार रुपए की नकदी चोरी करके ले गए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गा कॉलोनी के नवीन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे उनकी प|ी मकान पर ताला लगाकर सोनीपत स्टैंड स्थित उनके रसोई होटल पर आई थी। दोनों शाम को करीब पौने चार बजे वापस गए और मेन गेट का ताला खोल कर अंदर गई तो रुम के दरवाजे खुले पड़े थे। अलमारी में से सारा सामान बेड पर बिखरा हुआ मिला। समान चेक किया तो 2 सोने के 2 कड़े व 2 सोने की अंगूठी और करीब बीस हजार रुपये चोरी मिले। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों द्वारा बिखेरा सामान।
खबरें और भी हैं...