5 साल बाद मिनी जू में दिखा टाइगर
वन्य जीव प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ। अब तिलियार स्थित मिनी चिड़ियाघर में दर्शक बंगाल टाइगर सागर व आशा को देख सकेंगे। ट्रायल के तौर पर गुरुवार को मादा बाघ अाशा को दो घंटे के लिए बाड़े में छोड़ा गया। लेकिन शाम को उसे वापस पिंजरे में कर दिया गया। इस दौरान उसने बाड़े की हर चीज को सूंघकर परिचय लिया। खाई में भरे पानी में नहाई और मस्ती की। जू में पांच साल बाद बाघ नजर आए। इससे पहले बाघ सौरभ यहां दर्शकों को नजर आता था। लेकिन उसकी मौत के बाद से बाड़ा खाली पड़ा था। वातावरण से सामंजस्य के लिए अभी शुक्रवार, शनिवार व रविवार को आशा को ही बाड़ में देख सकेंगे।
}टाइगर अाशा तिलियार पर बाड़े में मस्ती करती हुई ।