आज 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली
रोहतक | मरम्मत कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक झंग कालोनी फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम डिवीजन नंबर एक के एसडीओ आरएन हुड्डा ने बताया कि इसमें सिविल रोड, भगवान कालोनी, छोटूराम चौक, पालिका बाजार, कृष्णा नगर, शिव नगर, अप्पू घर कॉम्प्लेक्स, सोनीपत स्टैंड, एमआर कॉम्प्लेक्स, गीता कॉम्प्लेक्स, मुंझाल कॉम्प्लेक्स, वर्धमान एन्क्लेव, झंग काॅलोनी, मानसरोवर काॅलोनी अादि इलाके शामिल हैं। इसी क्रम में शनिवार को गोपालपुरा 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस किया जाएगा। शहरी उपमंडल नंबर 3 के उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके चलते सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक गोपालपुरा, कृष्णा कॉलोनी, रामलीला पड़ाव, पुराना बस स्टैंड, करतारपुरा, संजय कॉलोनी आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।