आज अनाज मंडी सहित कई कॉलोनियों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
रोहतक| नई अनाज मंडी स्थित 33 केवी सब स्टेशन से 13 मार्च को मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम के सिटी सब डिवीजन दो के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान सुबह साढ़े 7 से सुबह साढ़े 8 बजे तक अनाजमंडी, सुनारिया चौक, न्यू जनता कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी,श्रीराम नगर, अमृत कॉलाेनी, अजीत कॉलोनी, वैश्य कैंपस, नया पड़ाव, अग्रसेन कॉलोनी, जनता कॉलोनी, रेलवे, एसटीपी व मेन डिस्पोजल की सप्लाई ठप रहेगी।