दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 14 मार्च से
रोहतक | भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के 14वें राज्य सम्मेलन की स्वागत समिति की बैठक कैप्टन शमशेर सिंह मलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को जसबीर सिंह स्मारक में हुई। इसमें सम्मेलन के सफल संचालन के लिए कई उप समितियों का गठन किया। राज्य सम्मेलन के लिए पोस्टर जारी किया गया। राज्य सचिव संदीप सिंह ने कहा कि राज्य सम्मेलन 14 व 15 मार्च को रोहतक में होगा। पहले दिन स्थानीय कर्मचारी भवन में खुला अधिवेशन होगा। इसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्षा व छात्र नेत्री आईसी घोष और डीवाईएफआई के राष्ट्रीय महासचिव अभय मुखर्जी मुख्य रूप से संबोधित करेंगे।