पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Two Days Later Mobile Was Found With The Staff In Khidwali On The Complaint Of The Secretary A Case Was Registered

खिड़वाली में स्टाफ के पास मिला था मोबाइल दो दिन बाद सचिव की शिकायत पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाेर्ड परीक्षाओं को लेकर खिड़वाली गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सेंटर में मिले मोबाइल फोन को लेकर सदर थाना में केस दर्ज हुआ है। मामले में भिवानी के सिविल लाइन थाना में बोर्ड सचिव डॉ. जगबीर सिंह की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी। मामला 12 मार्च की परीक्षा से जुड़ा है। सदर थाना प्रभारी सोहनपाल ने बताया किअब फोन को साइबर सेल भेजा जाएगा ताकि पेपर लीक से जुड़े इस मामले की सभी परत खोली जा सकें। पुलिस को दी शिकायत में बोर्ड सचिव डॉ. जगबीर सिंह ने बताया था कि परीक्षा में बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्ते 12 मार्च को रोहतक जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है। अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान खिड़वाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए सेंटर में एक मोबाइल फोन पकड़ा गया था। परीक्षा केंद्र में पकड़े गए मोबाइल फोन की साइबर सेल से जांच करवाई जाए।

सेंटरों पर गृह विज्ञान के परीक्षार्थी थे कम, फ्लाइंग टीमों को नहीं मिला कोई नकलची

कलानौर के सेंटर से रिलीव की थी टीचर

13 मार्च को फ्लाइंग की ओर से कलानौर के जेकेएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर नियुक्त पर्यवेक्षक पूजा को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार से मुक्त किया गया। यह शिक्षिका पूजा सुंडाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तैनात है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडाना के प्रिंसीपल रमेश चौहान ने बताया कि उनके स्कूल में 10वीं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पर 12वीं का परीक्षा केंद्र बनाया नहीं गया है। शिक्षिका पूजा को सुंडाना में बने केंद्र से नहीं बल्कि कलानौर के सेंटर से रिलीव किया गया है।

रोहतक | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की 12वीं कक्षा का गृह विज्ञान का पेपर शनिवार को हुआ। जिले में बने केंद्रों पर गृह विज्ञान के परीक्षार्थी कम थे, इसलिए केंद्रों के बाहर हस्तक्षेप ज्यादा नहीं रहा। बोर्ड के फ्लाइंग दस्तों ने केंद्रों पर दौरा किया। हालांकि, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई और कोई केस नहीं बना। बोर्ड से ओर से निर्धारित फ्लाइंग दस्तों ने जिले के करीब 36 परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया और सभी जगह माहौल ओर दिनों की अपेक्षा शांतिपूर्वक मिला।
खबरें और भी हैं...