पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़ौत से चुराई कार के साथ दो युवक काबू, रिवाल्वर बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने चोरी की कार व रिवाल्वर के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार िकया है। पुलिस के अनुसार इन्होंने यह कार बड़ौत यूपी से 26 फरवरी को चोरी की थी। इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। दोनों के खिलाफ माछरौली थाने में केस दर्ज किया है। लिखापढ़ी के बाद दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। माछरौली थाना प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कार में सवार दो युवकों ने रेवाड़ी एरिया में फायर किए हैं। कार झज्जर की तरफ जा रही है। इसके बाद कुलाना चौक के पास नाकाबंदी कर दी। इस दाैरान रेवाड़ी की तरफ से कार आती दिखाई दी। रुकने का संकेत दिया तो चालक ने कार को तेज भगा दिया। तभी कार बेरिगेट में जा लगी, जिससे पुलिस का एक जवान घायल हो गया। इस बीच कार से निकल दो युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम दीपक उर्फ खाना निवासी गांव इस्माईला जिला रोहतक व सन्नी उर्फ मनीष निवासी गांव माजरा दूबलधन जिला झज्जर बताया। तलाशी में दोनों के पास से रिवाल्वर व 3 कारतूस के खोल मिले।

खबरें और भी हैं...