गौड़ कॉलेज में वाॅलंटियर को कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक
एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का हर वॉलंटियर स्वच्छता व स्वास्थ्य का वालंटियर बनें। प्रत्येक वॉलंटियर को बेहतर स्वास्थ्य का इकोसिस्टम विकसित करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। एनएसएस वॉलंटियर को स्वास्थ्य जागरूकता का संचारक बनना चाहिए। ये उद्गार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर तथा निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने शुक्रवार को गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज रोहतक में एनएसएस शिविर में वॉलंटियर्स से संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. जेपी शर्मा ने की। मुख्य वक्ता सुनित मुखर्जी ने एनएसएस वालंटियरस को कोरोना वायरस (कोविड 19) संबंधित जरूरी स्वास्थ्य हिदायतों को सांझा किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) व भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी को वालंटियर्स से सांझा किया। उन्होंने वॉलंटियर को सोशल मीडिया पर गलत तथा अपुष्ट सूचनाएं सांझा न करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका डाॅ. सीमा अत्री
ने किया।
गौड़ ब्राह्मण कॉलेज में विस्तार व्याख्यान में मौजूद स्टूडेंट्स।