स्वयंसेवकों ने महम के पार्क में की सफाई
महम | राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने दस दिवसीय पखवाडा अभियान के तहत तीसरे दिन स्वतंत्रता सेनानी एंसीलाल पार्क में श्रमदान किया। सामाजिक जागृति कार्यक्रम भी चलाया। कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार को स्वयंसेवकों ने पार्क में फैली गंदगी की सफाई की गई।