- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Sampla News Haryana News Water Logging In Paksama Fields Farmers Getting Yellow Crop In The Water After Rain Rain And Early Administration
पाकस्मा के खेताें में जलभराव, किसान बाेले-बरसात के बाद पानी में फसल पीली पड़ रही, जल्द निकासी कराए प्रशासन
पिछले दिनों लगातार बरसात के कारण गांव पाकस्मा के खेतों में पानी जमा हो गया है। खेतों में जमा बरसात के पानी के कारण किसानों की गेहूं की फसल खराब होने की कगार पर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की निकासी व तत्काल प्रभाव से गिरदावरी करवाने की मांग की है। गांव पाकस्मा निवासी किसान प्रमोद राणा, सतेंद्र, राजीव, ब्रहमदत्त, शिलकराम, जयकवांर, जसवंत, श्यामसिंह, बिजेंद्र, ओमप्रकाश, सुनील व संजीत सहित अन्य ग्रामीणों का कहना था कि बरसात ने उनकी फसलें खराब कर दी है। गांव पाकस्मा में काफी किसानों को बरसात व तेज हवा के साथ ओलावृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। हालत ऐसे बने हुए हैं कि बरसात का पानी खेतों में जमा होने के कारण फसलें खराब हो रही है। काफी फसल पीली भी पड़नी शुरू हो चुकी है। सबसे ज्यादा असर गांव से बलियाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर देखा जा सकता है। सरसों फसल तो बिल्कुल खराब हो चुकी हैं, वहीं गेहूं फसल भी पूरी तरह से खराब होने की कगार पर है। उनका कहना था कि वह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।