पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Water Will Be Filled By Digging A Pit In The Shitala Temple Lake Will Start Cleaning From Today

शीतला मंदिर सरोवर में गड्ढा खोदकर भरेंगे जल, आज से सफाई में जुटेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री शीतला माता मंदिर के प्राचीन सरोवर में अब गड्ढ़ा खोदकर साफ जल भरा जाएगा। मेयर मनमोहन गोयल के निर्देश के बाद गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे मुख्य सफाई निरीक्षक महावीर सिंह सोढ़ी माता दरवाजा स्थित श्री शीतला माता मंदिर के प्राचीन सरोवर पहुंचे। उन्होंने सरोवर के अासपास सफाई करवाने के लिए शुक्रवार से टीम भेजने की बात कही। इस संबंध में मंदिर के महंत पं. थानेश्वरदास उदासीन ने बताया कि निगम की टीम शुक्रवार को सरोवर में गड्ढ़ा खोदकर उसमें टैंकर से साफ पानी भरेगी। ताकि चैत्र मास में एक महीने चलने वाले वार्षिक मेले में आने वाले श्रद्धालु सरोवर से मिट्‌टी निकालने की रस्म आसानी से पूरी कर सकें।

}प्राचीन सरोवर का निरीक्षण करते निगम अधिकारी व महंत।
खबरें और भी हैं...