रुकावट के लिए खेद है...
काेराेना वायरस के खतरे को देखते हुए जिले में प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। वहीं शहर-कस्बों में खुले कोचिंग सेंटर व सिनेमाघरों को भी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश फिलहाल 31 मार्च तक के लिए जारी किए गए हैं। इससे पहले प्रशासन जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के आदेश जारी कर चुका है। हालांकि सभी परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से ही होंगी। अब तक जिले में काेरोना वायरस के एहतियात के तौर पर 35 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं। हमारे जिले के लिए सुकून की खबर ये है कि अभी तक इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला मजिस्ट्रेट आरएस वर्मा ने अपराध प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 व घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बनाए गए हरियाणा महामारी रोग कोविड-19 विनियम 2020 के तहत आदेश जारी कर जिला के सभी कोचिंग सेंटर के संचालन, सिनेमाघर, रैली अाैर प्रदर्शन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। यह आदेश तुरंत प्रभावी हो गए हैं और 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे। इन आदेशों के उल्लंघन पर केस दर्ज होगा। वहीं कोरोना वायरस के संबंध में डीसी आरएस वर्मा ने बैठक में कहा कि इसे लेकर जिला वासियों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार ने 31 मार्च तक स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्कूलों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
कोचिंग सेंटर व सिनेमा घर पर यह पड़ा प्रभाव
अभी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं तो जिन बच्चों के जिस विषय के एग्जाम होते हैं वे कोचिंग सेंटरों में आते हैं। टीचर बच्चों की परेशानी दूर करने के लिए बातचीत करते रहते हैं। कोचिंग सेंटर में नई 12वीं कक्षा भी शुरु हो चुकी हैं। उनकी भी कोचिंग शुरु हो चुकी थी। ऐसे में अचानक कोचिंग सेंटरों पर रोक लगाने से अब बच्चों को थोड़ी परेशानी तो आएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए भी परेशानी हो सकती है।
- अशोक कुमार, कोचिंग सेंटर संचालक।
क्योंकि आपकी सेहत जरूरी है
{रैली प्रदर्शन पर भी रोक, 31 तक लागू रहेंगे आदेश
{धारा 144 तोड़ने पर होगा केस, भीड़ जमा न करें
काेरोना : कोचिंग सेंटर व सिनेमा भी रहेंगे बंद
पुलिस भी अलर्ट, बांटे 300 मास्क
जनवरी-फरवरी में बच्चों की परीक्षा और अच्छी फिल्म ना आने के चलते सिनेमाघर बंद की स्थिति में ही थे। इनमें पहले ही बुकिंग 10 से 15 फीसदी तक चल रही थी। अब मार्च में नई फिल्म आने की उम्मीद थी कि अच्छी फिल्म आएगी और बच्चों की परीक्षा भी पूरी हो जाएगी तो सिनेमाघरों में रौनक लौटेगी। कारोबार उठने की उम्मीद अब कोरोना वायरस ने खत्म कर दी है। जिले में 6 सिनेमाघर हैं। इनमें अभी तक 65 से 70 फीसदी तक का नुकसान हो चुका है।
- राजकुमार शर्मा, सिनेमाघर संचालक।
नए क्वॉरेंटाइन भी बनाए: डीसी ने बताया कि गांव निंदाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पहला क्वॉरेंटाइन बनाया गया है। इसमें 50 लोगों के रहने की व्यवस्था है। दूसरा क्वॉरेंटाइन महम के स्पाेर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) की बिल्डिंग को बनाया गया है। इसके अलावा गौड़ कॉलेज व चमारिया स्थित आरएम कॉलेज को क्वॉरेंटाइन बैकअप के रूप में रखा गया है।
रोहतक| कोरोना वायरस महामारी घोषित होने के बाद पुलिस विभाग ने पुलिस कर्मियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। जिले में 300 मास्क उन पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को दिए गए हंै जिनका पब्लिक डिलिंग का ज्यादा काम है।