बिना अाेटीपी पूछे खाते से निकाले ~1.39 लाख
राेहतक | विशाल नगर स्थित रवींद्र कुमार के खाते से बिना अाेटीपी पूछे 1.39 लाख रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में अर्बन एस्टेट थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।
विशाल नगर निवासी रवींद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एक्सिस बैंक में खाता है। बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है। मेरे कार्ड पर 6 मार्च को शाम 4 बजे 3 बार ट्रांजेक्शन होने के मैसेज मिले। इसमें पहली 49,997, दूसरी 49,907, तीसरी 39,932 रुपए क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए। रवींद्र ने बताया कि किसी को अपना कार्ड नहीं दिया। न ही किसी को कोई नंबर बताया। तीन बार ट्रांजेक्शन करके कुल 1,39,836 रुपए निकाल लिए गए हैं। इसकी पुलिस जांच कर रही है।