पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों में महिलाओं का दिखा हुनर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव फरमाणा स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें गांव सैमाण, पुट्टी, बेडवा, निंदाना, फरमाणा, बैंसी, मालवी, कमाच खेड़ा, गुगाहेड़ी व भैणी चंद्रपाल की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या निर्मला साहरण ने किया। मंच संचालन एकता, वंशिका, इन्नू, एकता मोर व शैली ने किया। प्राचार्या निर्मला सहारण ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य, हरियाणवी गीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं मनोरंजक खेलों में ऊखल-मुसल से बाजरा कूटना, गेहूं की प्लेट से बताशा निकालकर खाना, नृत्य करते हुए गुब्बारे फुलाना, केले खाना व फाग खेला गया। उन्होंने बताया कि खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को चूरमा खिलाकर सम्मानित किया गया।

फरमाणा के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...