पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपनी दुकानों में प्लास्टिक-पॉलीथिन बंद करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम और आप वेलफेयर सोसाइटी एवं परमार्थ स्वयंसेवी संगठन की ओर से जनता कॉलोनी में रविवार को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता रचना पालीवाल रहीं। अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल नीलम बंसल और संचालन पूजा राणा ने किया। अपनी दुकानों में प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग बंद करने वाली दो महिला दुकानदारों को रचना पालीवाल ने स्वच्छता दूत का बैज लगाकर सम्मानित किया। सम्मानित हुई ममता रोहिल्ला व सुनीता ने बताया कि वे ग्राहकों को सिंगल यूज प्लास्टिक की थैली में सामान देने से मना कर देती हैं। साथ ही लोगों से वे घर से थैले लाने काे प्रेरित करती हैं। ताकि पर्यावरण के लिए सबसे हानिकारक प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद किया जा सके। इस अवसर पर नीलम बंसल, सरिता, प्रियंका, सुमन, मनीषा, किरण, पूजा, नरेश जैन, विकास मिश्रा, चिराग बेरी, अश्वनी आर्य, ललित बंसल, प्रवीण फोगाट, संजय गोयल, सिद्धार्थ जैन, मनीष, अंकित जुनेजा, भावुक, गौरव आदि उपस्थित रहे।

आधी आबादी ठान ले तो शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है: इस अवसर पर रचना पालीवाल ने कहा कि यदि आधी आबादी ठान ले तो शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सकता है। जीरो वेस्ट किचन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हर दिन के कचरे या गारबेज पर ध्यान दें। सबसे ज्यादा वेस्ट मैटीरियल किचन से आता है। डस्टबिन उसी के गारबेज से भरा रहता है। जबकि किसी जमाने में किचन का बहुत कम कचरा बाहर फेंका जाता था। हम अपनी मां और दादी के जमाने की बात करें तो, खाने की बहुत कम ऐसी चीजें होती थी, जो फेंकी जाती थी। उस समय ठंडी रोटी की उपयोगिता भी थी और ठंडी दाल की भी। नाश्ते में सभी वही खाते। कभी रोटी को टमाटर के साथ फ्राई कर तो कभी दाल में आटा गूंथ पराठे बना लिए जाते थे।

खरीदारी के लिए थैला साथ में ले जाने का आह्वान: जीनियस जेम्स प्ले वे स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने, सफाई रखने एवं पर्यावरण का ध्यान रखने संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। स्कूल स्टाफ व अभिभावकों को जूट के बैग वितरित करते हुए आह्वान किया गया कि होली त्योहार की खरीदारी के लिए वे घर से थैला लेकर जाएं।

जनता कॉलाेनी में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ को जूट के थैले वितरित किए गए।
खबरें और भी हैं...